कोंडागांव में सड़कों के बीचोंबीच बिछी पाइपलाइन:कांग्रेस ने किया विरोध, बोले- सड़क किनारे काम होता तो खर्च बचता, अब आंदोलन करेंगे

कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में जल आपूर्ति सुधार के लिए चल रहे पाइपलाइन कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन ने देवांगन ने कहा कि जल आपूर्ति सुधार की योजना स्वागत योग्य है। लेकिन अच्छी स्थिति वाली सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन बिछाना गलत है। उन्होंने बताया कि शहर के लगभग सभी वार्डों में सड़कों के बीचोंबीच खुदाई की जा रही है। इससे सड़कें खराब हो रही हैं। साथ ही जनता के टैक्स का पैसा भी बर्बाद हो रहा है। उनका सुझाव है कि अगर पाइपलाइन सड़कों के किनारे से बिछाई जाती, तो सड़कें भी नहीं टूटतीं और अतिरिक्त खर्च भी नहीं होता। इस कार्य पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और आंदोलन की चेतावनी दी है। सड़क के किनारों से पाइपलाइन बिछाने की मांग नरेन्द्र देवांगन ने याद दिलाया कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। नगर की हर संपत्ति जनता की होती है, न कि किसी अधिकारी की व्यक्तिगत संपत्ति। उन्होंने मांग की है कि पाइपलाइन का काम सड़क के किनारों से किया जाए। इससे भविष्य में सड़कों की मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी और जनता को परेशानी नहीं होगी। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सड़कों की खुदाई पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और जनता के पैसों का दुरुपयोग जारी रहा, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *