छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने आईपीएल-18 में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इस मैच में पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए 219/6 का स्कोर बनाया। प्रियांश आर्या ने 103 रन बनाए, जबकि शशांक ने 144.44 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंद में 52 रन की नाबाद पारी खेली। सीजन का यह तीसरा मौका है, जब शशांक उतरे और नॉटआउट होकर पवेलियन लौटे।


