कॉन्स्टेबल ने अबॉर्शन के बाद घर से निकाला:कानपुर में केस से बचने के लिए शादी की, कमिश्नर ऑफिस में पीड़िता बोली-यहीं जान दे दूंगी

कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शुक्रवार को एक महिला जमीन पर बैठ गई। बोली- जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, यहीं बैठी रहूंगी। ADCP महिला क्राइम अमिता सिंह पहुंची तो पीड़िता रोते हुए उनके पैरों में गिर पड़ी। बोली- अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो यहीं जान दे दूंगी। पनकी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने शादी का झांसा देकर रेप और फिर अबॉर्शन कराया। इसके बाद शादी से मुकर गया। पीड़िता ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ तहरीर दी तो मुकदमे से बचने के लिए उसने शादी कर ली। 3 महीने अपने साथ रखा और फिर घर से भगा दिया। एडीसीपी महिला (अपराध) ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पूरा मामला पढ़िए
कल्याणपुर बारासिरोही में रहने वाली युवती ने बताया कि कौशांबी सिराथू के डोलची डोरमा निवासी अभिषेक कुमार यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है। अभी उसकी तैनाती कानपुर के पनकी थाने में है। युवती के मुताबिक, कॉन्स्टेबल ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्यार में फंसा लिया। इसके बाद कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए। कुछ दिन बाद मुझे कुछ परेशानी हुई तो मैं डॉक्टर के पास गई। वहां पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने जबरदस्ती अबॉर्शन कराया और बाद में शादी से मुकर गया। मैंने उसके खिलाफ रेप और फिर अबॉर्शन कराने के मामले में मार्च 2023 में तहरीर दी। केस से बचने के लिए 5 अप्रैल, 2023 को कॉन्स्टेबल ने शादी कर ली। कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी कराया। इसके बाद अयोध्या में तैनाती के दौरान 3 महीने तक अपने साथ रखा। फिर मारपीट करके घर से भगा दिया। युवती ने बताया- कॉन्स्टेबल ने धमकाते हुए कहा कि उसने रेप केस से बचने के लिए मजबूरी में शादी की। अब वह उसके साथ नहीं रहेगा। इसके बाद युवती ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में कॉन्स्टेबल की शिकायत की। आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ पनकी थाने में मारपीट, अबॉर्शन कराने समेत अन्य धाराओं में 25 अगस्त, 2024 को FIR दर्ज की गई। कॉन्स्टेबल को बचा रही थाने की पुलिस
युवती ने कहा- थाने की पुलिस भी कॉन्स्टेबल के साथ मिली हुई है। थाने में तैनाती के चलते उसकी साठगांठ है। इसी वजह से केस में गर्भपात जैसी गंभीर धाराओं में उसे राहत दे दी गई। उसकी अरेस्टिंग नहीं की गई। युवती के मुताबिक, वह बीते तीन महीने से पनकी थाने से लेकर डीसीपी और पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे परेशान होकर पीड़िता शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बैठ गई। पीड़िता बोली- चाहे मेरी जान चली जाए लेकिन मैं नहीं जाऊंगी। मैं रोज आती हूं, लेकिन लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं। एडीसीपी महिला अमिता सिंह उसे समझाने पहुंची तो वह उनके पैरों में गिर पड़ी। एडीसीपी ने युवती की शिकायत सुनने के बाद उसे महिला थाने भेज दिया। आरोपी कॉन्स्टेबल को बातचीत के लिए बुलाया गया है। अगर दोनों के बीच समझौता होता है तो ठीक है। नहीं तो आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मुकदमे में धाराएं बढ़ाकर उसे अरेस्ट करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया है। अमिता सिंह, एडीसीपी महिला क्राइम ———————————— ये खबर भी पढ़िए… नसीम सोलंकी ने हाथ जोड़ा, मेयर बोलीं- बुलडोजर तो चलेगा:कानपुर में कहा- एक सेकेंड की मोहलत नहीं दूंगी, बेटा तुम घर जाओ कानपुर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर विधायक नसीम सोलंकी और मेयर आमने-सामने हो गईं। मेयर प्रमिला पांडेय ने विधायक नसीम से कहा- बेटा कल नाले में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मैं गईं थी वहां। कुछ नहीं कर पाई। इसलिए आप अब घर जाओ। बुलडोजर तो जरूर चलेगा। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *