मरवाही में बीच सड़क दौड़ रहा था भालू, VIDEO:जंगल से गांव में घुसा, वन कर्मियों ने झाडू से खदेड़ा; दीवार फांदकर भागा

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक दिन में 2 भालू देखने को मिला है। मरवाही वन मंडल क्षेत्र के तीन गावों में भालुओं ने उत्पात मचाया। पिपरिया गांव में भालू रिहायशी क्षेत्र में घुस आए। मंगलवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें जंगल की ओर खदेड़ा। इससे एक दिन पहले दानीकुंडी गांव में एक भालू सड़क पर दौड़ते देखा गया। जहां एक महिला झाडू लगा रही थी तभी वहां भालू तेजी से सड़क पार कर रहा था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सुबह के समय बंशीताल ग्राम पंचायत से निकलकर भालू पेंड्रा-मरवाही सड़क पर पहुंच गया। उस वक्त कुछ लोग सफाई कर रहे थे और कुछ मॉर्निंग वॉक पर थे। भालू को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। भालू भी घबराकर भागा और दीवार फांदकर जंगल की ओर निकल गया। ‘पीठ पर चढ़ जाता भालू’ स्थानीय निवासी राधा साहू ने बताया कि जब वो झाडू लगा रही थी तभी भालू उनके पीछे से गया। अगर वह नहीं हटती को उनके पीठ पर चढ़ जाता। बिल्कुल पास आ गया था। भोजन और पानी की तलाश में शहर में घुसे स्थानीय लोगों ने बताया कि वन्य जीवों के शहर में घुसने की बड़ी वजह भोजन और पानी की कमी है। गर्मी के मौसम में जंगलों में पानी की किल्लत हो जाती है। साथ ही ग्रामीण चिरौंजी, महुआ और तेंदू जैसे वनोपज को तोड़कर ले जाते हैं, जो वन्य जीवों का प्राकृतिक भोजन है। इससे भूखे-प्यासे जानवर आबादी वाले इलाकों में आने को मजबूर हो रहे हैं। जंगलों में आग लगने से भी वन्य जीव रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… GPM में भालुओं का आतंक…ग्रामीण के घर में घुसा:2 महीने में हमले से 25 से ज्यादा लोग घायल, ग्रामीण इलाकों में घुस रहे जानवर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भालुओं का आतंक है। भालू लगातार घरों में घुस रहे हैं। मंगलवार देर रात भी एक भालू ग्रामीण के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। भाली को देखकर परिवार दहशत में आ गया। मामला मरवाही वन मंडल के पिपरिया गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *