पाकुड़ में पहली बार सजा खाटू श्याम का दरबार:शिव शीतला मंदिर में भक्तों ने लगाई हाजिरी, कोलकाता से आई टीम ने गाया भजन

पाकुड़ शहर के शिव शीतला मंदिर में एकादशी के अवसर पर हारे का सहारा श्याम मंडली ने खाटू श्याम का दरबार सजाया। मंगलवार शाम से शुरू हुए इस आयोजन में हजारों भक्तों ने श्री खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। 40 किलो वजन का फूलों का हार अर्पित किया गया दरबार की शुरुआत पुरोहित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान श्री खाटू श्याम के चरणों में 40 किलो वजन का फूलों का हार अर्पित किया गया। कोलकाता से आए लव कुमार और उनकी टीम ने भजन की प्रस्तुति दी, जिस पर भक्त झूमते रहे। मंडली के स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित रखा दरबार में सबसे अधिक संख्या महिला भक्तों की रही। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंडली के स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित रखा। उमस भरी गर्मी में भक्तों के लिए शीतल पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। मंडली के सदस्य प्रतीक ठाकुर, अनीस केजरीवाल, पवन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ज्योति जयसवाल, राहुल शर्मा और संतोष केजरीवाल ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। शिव शीतला मंदिर समिति का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि खाटू श्याम कलयुग के राजा हैं और उनकी माया अद्भुत है। भक्तों ने भी कहा कि मंडली द्वारा दूसरी बार लगाया गया यह दरबार अद्भुत था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *