जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के 224 नवचयनित अभ्यर्थियों को चौकीदार पद के नियुक्ति पत्र दिए गए। युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत: मंत्री नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को मजबूती मिलेगी। मंत्री ने नवनियुक्त चौकीदारों से कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ग्राउंड लेवल पर प्रशासन को सक्रिय कर रही है। महिलाओं, गरीबों और बेरोजगार युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव रामदास सोरेन ने जिलावासियों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है। साथ ही युवाओं से राज्य और समाज के प्रति जवाबदेह बनने को कहा। उन्होंने बताया कि सरकार ग्राम पंचायत और प्रखंड स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित कर रही है।


