रायपुर में रास्ता रोककर चाकू से हमला:गाली गलौज के बाद वारदात, दोस्त को भी पीटा, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में लिया एक्शन

रायपुर में रास्ता रोककर एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी ने गाली गलौज के बाद वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया है। पुलिस ने युवक के पास से चाकू बरामद किया है। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। 8 अप्रैल को वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने उरला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि रात करीब 10 बजे स्कूटी से अपने घर जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त कृष्णा भारती था। रावांभाठा खेल मैदान के पास विनय कोलने ने रास्ता को रोक दिया। वह गाली गलौज करने लगा। फिर अपने पास रखे चाकू से वीरेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वीरेंद्र घायल हो गया। दोस्त के साथ भी मारपीट इसके अलावा आरोपी ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया है। पुलिस का आरोपी ने कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *