गृहमंत्री के बयान से आक्रोश, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन:काली पट्‌टी बांधकर जताया आक्रोश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-शाह का बयान निंदनीय

संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाबा अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है। इसी के चलते आज कांग्रेस नेता छिंदवाड़ा में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की दूषित मानसिकता को उजागर कर रही है। डॉ अंबेडकर के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जो कि बेहद निंदनीय है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब को लेकर की गई टिप्पणी से यह भी जाहिर हो रहा है कि भाजपा की पाठशाला में नेताओं को संविधान के खिलाफ बोलना, संविधान को बदलना और संविधान निर्माता के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना ही सिखाया जा रहा। ओक्टे ने बताया कि कांग्रेस 20 दिसंबर को अंबेडकर तिराहे पर मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन विरोध दर्ज जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जीवन पटेल और अजय पटेल,पप्पू यादव, आकाश मोखलगाय मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *