गिरिजाघरों में गूंजने लगे कैरल्स सांग:क्रिसमस से पहले मसीही समाज के लोगों ने यीशु को किया याद, चर्च ऑफ एसेंशन में हुई कैंडल लाइटिंग

क्रिसमस का त्योहार नजदीक है और 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। एक ओर जहां मसीही समाज के लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर गिरिजाघरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। शहर की सभी चर्चों में अलग-अलग दिन धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जो लगातार 1 जनवरी तक जारी रहेंगे। इसी के क्रम में शुक्रवार की रात को घंटाघर स्थित चर्च ऑफ एसेंशन में कैंडल लाइटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग मौजूद रहे और यीशु का गुणगान किया। कैरल्स गीत गूंजे और हुई आतिशबाजी चर्च में शुक्रवार शाम को लगभग 7 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। पहले सभी ने गिरिजाघर के अंदर कैंडल्स जलाई और रोशनी की। इसके बाद चर्च के पास्टर ने वहां मौजूद समाज के लोगों को संबोधित किया। फिर कैरल्स गीत शुरू हुए, जिसमें मसीही समाज के लोगों ने गीत गाकर प्रेयर की और यीशु को धन्यवाद किया। इसके बाद सभी ने चर्च की परिक्रमा की और अतिशबाजी की गई। बताया गया कि यीशु मानव कल्याण के लिए इस धरती पर आए थे और सभी को मानवता का संदेश देकर ही वापस चले गए। पादरी ने याद दिलाए यीशु के वचन चर्च में कार्यक्रम के दौरान पास्टर ने समाज के सभी लोगों को यीशु के सात वचन याद दिलाए। उन्होंने बताया कि मरियम के बेटे ने मानवता के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ना स्वीकार किया था। उन्होंने सभी को सच्चाई और शांति का संदेश दिया था। इसलिए समाज के सभी लोगों को यीशु के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *