तस्करी में लिप्त बड़ी सादड़ी (चित्तौड़गढ़) नगर पालिका पूर्व चेयरमैन निर्मल पितलिया के बैंक अकाउंट को सीज करने के आदेश सफेमा कोर्ट ने दिए हैं। इसके बाद जोधपुर NCB अब तस्करी के जरिए जुटाई अन्य संपत्तियों को खंगालने के प्रयास में जुटी है। एनसीबी जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनी ने बताया 30 अगस्त 2024 में पूर्व चेयरमैन पितलिया और उसके एक साथी की SUV से करीब 52 लाख रुपए कीमत का 10.5 KG अफीम का दूध बरामद किया था। आरोपी ने SUV के टैंक में अलग से 25 लीटर का चैंबर बना रखा था। इसी में तस्करी का माल सप्लाई किया जा रहा था। इस मामले में एनसीबी टीम ने पूर्व चेयरमैन निर्मल पितलिया और उसके साथी बड़ी सादड़ी के ही कृष्ण वाटिका निवासी इलियास खां को गिरफ्तार किया था। LIC के निवेश भी सीज सोनी ने बताया- इसके बाद जोधपुर NCB के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पितलिया की मादक पदार्थ से अर्जित संपत्तियों के बारे में छानबीन शुरू की। एनसीबी की टीम की प्रारंभिक छानबीन में पितलिया के बैंक खाते में बैलेंस के साथ एलआईसी वगैरह में निवेश के तथ्य सामने आए। सफेमा कोर्ट ने दिए फ्रीज करने के आदेश सोनी के अनुसार, तस्कर पितलिया के बारे में शुरुआती छानबीन में बैंक बैलेंस और अन्य में करीब 5 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की अवैध संपत्तियों की पहचान हो गई। इन्हें फ्रीज करने के लिए फ्रीजिंग ऑर्डर बनाकर सफेमा दिल्ली को भेजा गया। रिश्तेदारों-दोस्तों से मांगी जानकारी क्षेत्रीय निदेशक सोनी ने बताया कि पितलिया और उसके साथी की अन्य संपत्तियों के बारे में पता लगाने के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार को भी पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। इसके अलावा आम नागरिकों से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एनसीबी के इस अभियान में सहयोग कर सकते हैं। कोई भी नागरिक अपनी पहचान छुपाकर भी जानकारी को मैनस- राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1933 पर साझा कर सकते हैं। जानें…क्या है सफेमा सफेमा (SAFEMA) का पूरा नाम “तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर (संपत्ति जब्ती) Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act, 1976 है। यह एक ऐसा कानून है, जो तस्करों और विदेशी मुद्रा हेरफेर करने वालों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत किसी भी व्यक्ति के पास 10 साल के अंदर खुद के या अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के नाम से अधिक संपत्ति पाई जाती है, तो कोर्ट संबंधित को नोटिस जारी कर उन संपत्तियों की जानकारी देने के लिए कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दे सकती है। ट्रैप भी हो चुका पूर्व चेयरमैन एनसीबी की गिरफ्त में आए निर्मल पितलिया पूर्व में 7 फरवरी 2021 से 5 जुलाई 2021 तक नगर पालिका बड़ी सादड़ी का चेयरमैन रह चुका है। निर्मल का साला 2 लाख की रिश्वत लेते पूर्व में एसीबी की गिरफ्त में आ चुका है। एसीबी उदयपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे चेक के जरिए बैंक से ₹200000 की 183 निकलते हुए रंग हाथों गिरफ्तार किया था इस मामले में पालीका अध्यक्ष रहा निर्मल उस समय फरार हो गया था। एसीपी ने मामले में निर्मल को भी आरोपी बनाया था।


