अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी) के पद पर कार्यरत सुमित चटर्जी से उग्रवादी संगठन आईपीसी के नाम पर 25 करोड़ रुपए की लेवी मांगी गई है। इस संबंध में सुमित चटर्जी ने बरियातू थाने में लेवी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चटर्जी ने बताया कि कंपनी का काम मुख्य रूप से लातेहार, चतरा और पलामू में चल रहा है। ऑफिस के काम से उन्हें अक्सर लातेहार, चतरा, रांची और पलामू में आना-जाना पड़ता है। पिछले कुछ समय से फोन कॉल, वाट्सएप कॉल, वाट्सएप मैसेज और फेस टाइम वॉयस कॉल से लेवी की मांग की जा रही है। लेवी की राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। 27 व 28 नवंबर को एक वर्चुअल नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को आईपीसी उग्रवादी संगठन का बताया। उसने 25 करोड़ की मांग की। लेवी नहीं देने पर भारी नुकसान उठाने की भी धमकी दी गई। 9 दिसंबर को उन्हें यह मैसेज मिला है। धमकी के बाद सुमित चटर्जी का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। पुलिस मैसेज करने वाले नंबर के बारे में पता लगा रही है। शहर के कई कारोबारियों से मांगी जा चुकी है रंगदारी


