सीकर में रात को कलेक्टर आवास का घेराव:लोग बोले- 10 दिन से एक बूंद भी पानी नहीं आया, जमकर की नारेबाजी

सीकर के वार्ड नंबर-50 व 51 में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने देर रात को सीकर जिला कलक्टर के आवास का घेराव किया। लोगों ने कलेक्टर आवास के बाहर पानी सप्लाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया- वार्ड नंबर-50-51 में पिछले काफी समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पिछले 10 दिन से दोनों वार्डों में एक बूंद भी पानी सप्लाई नहीं हुआ। स्थानीय लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन इस समस्या की ओर किसी ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर जल्द पानी सप्लाई शुरू नहीं हुआ तो वह विरोध-प्रदर्शन करेंगे। वहीं कलेक्टर आवास के बाहर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक व जलदाय विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनेक महिलाएं भी मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *