अवैध शराब के खिलाफ महिला समूह और आबकारी विभाग सक्रिय:सक्ती में जागरूकता रैली निकाली, छापे में 4 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती जिले के ग्राम कर्रानारा में आबकारी विभाग और महिला समूह ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को दोनों ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद छापामारी में एक महिला के घर से 4 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। गांव में पिछले कुछ समय से अवैध महुआ शराब की बिक्री से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। महिला समूह ने पहले भी अवैध शराब बेचने वालों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन कुछ लोग लगातार अवैध कारोबार कर रहे थे। 9 अप्रैल को अनमोल महिला समूह की सदस्य शराब कारोबारी को समझाने गईं। इस दौरान कारोबारी ने उनसे झगड़ा करने की कोशिश की। महिलाओं ने इसकी सूचना आबकारी सर्किल सक्ती प्रभारी आशीष उप्पल को दी। छापेमारी के दौरान रोहित कुमारी यादव के घर से एक प्लास्टिक जरकिन में भरी महुआ शराब मिली। आबकारी विभाग ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है। जागरूकता से स्वत: अवैध शराब पर होगा नियंत्रण आबकारी सर्किल सक्ती प्रभारी आशीष उप्पल ने कहा कि ग्रामीणों की सक्रियता और सजगता अवैध शराब के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ग्रामीणों को इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाए और वे खुद सजग रहें, तो अवैध शराब पर नियंत्रण स्वतः ही हो जाएगा। आबकारी विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, और इस मामले में महिला समूह की भूमिका सराहनीय रही। ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे ऐसे मामलों में विभाग को सूचना देने में पीछे न हटें, ताकि गांव में शराब के अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *