छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में ‘सुशासन तिहार-2025’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 8 अप्रैल से आमजन से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। सक्ती विकासखंड के ग्राम सिंघनसरा की रहने वाली सुखमती सिदार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवेदन जमा किया है। सुखमती ने बताया कि शादी के बाद से वह अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांग का जल्द समाधान होगा। सुशासन तिहार को लेकर ग्रामीणों में उत्साह राज्य सरकार ने 8 से 11 अप्रैल 2025 तक सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में समाधान पेटी रखी है। लोग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी समस्याएं और शिकायतें इन पेटियों में डाल सकते हैं। इस अभिनव पहल को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं।


