वज्रपात से बोकारो-​गिरिडीह में 2 महिला की मौत, कोडरमा-लातेहार में 12 घायल, आज और कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण राज्य का मौसम बुधवार को बदल गया है। मौसम विभाग ने दो दिन 10 व 11 अप्रैल को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को गढ़वा, पलामू, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा व रांची सहित कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। वज्रपात भी हुआ। बोकारो के गोमिया में खर्चा बेड़ा गांव की रहने वाली अनिता देवी (34) की मौत सुबह लगभग 6 बजे वज्रपात से हो गई। वह पति लालजी मांझी के साथ महुआ चुनने जंगल गई थी। लालजी मांझी को हल्की चोट लगी है। वहीं, गिरिडीह के राजधनवार में वज्रपात की चपेट में आकर सरिता देवी (40) की मौत हो गई। दुलारी देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गई। लातेहार के शीशी पंचायत में दोपहर 3 बजे ठनका से महिला व दो बच्चियां घायल हो गईं। इधर, कोडरमा की पपलो पंचायत स्थित संत मौर्य स्कूल में सुबह 11.30 बजे वज्रपात से 8 बच्चे घायल हो गए। -शेष पेज 7 पर ​डालटनगंज में 40.9 डिग्री पहुंचा, बादल से गिरा पारा बुधवार को सबसे गर्म डालटनगंज रहा। यहां का पारा 40.9 डिग्री पहुंच गया। हालांकि कई जिलों में बादल के छाने से पारा 2-3 डिग्री तक गिर गया।। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को देवघर, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा व धनबाद में ओलावृष्टि हो सकती है। 12 अप्रैल को राज्य के पूर्वी व मध्य भाग के कुछ स्थानों पर हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *