रांची | 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित 7वें नव भारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को तीसरे मैच में सिमडेगा की टीम ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली की टीम को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिमडेगा टीम की ओर से स्वीटी डुंगडुंग ने पहले ही मिनट में गोल कर विरोधी टीम में खलबली मचा दी। फिर तीसरे मिनट में संदीपा कुमारी ने एक और गोल कर 2-0 से बढ़त ले ली। वहीं, हाफ टाइम के बाद सिमडेगा के खिलाड़ियों ने आक्रमक रुख अपनाते हुए एक के बाद एक लगातार 07 गोल कर 9-0 से मैच अपने नाम कर ली। स्वीटी डुंगडुंग, राजमुनी कुमारी और अनुप्रिया सोरेंग ने दो दो गोल किए। जबकि रीना कुल्लू, संदीपा कुमारी और पुनीता मांझी ने एक-एक गोल किए।


