भास्कर न्यूज | अमृतसर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वेरका में वेरका मिल्क प्लांट के विस्तार को लेकर 135 करोड़ के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि प्रोजेकट से लस्सी, दही और विभिन्न स्वाद वाले दूध सहित अन्य उत्पादों के उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी। सीएम ने कहा कि विपक्ष आपस में बंटा हुआ है, सत्ता के लिए एक-दूसरे की टांग खींच रहा है। सत्ता के लिए लड़ने वाले अवसरवादी और लालची नेताओं से राज्य के लिए कुछ भी अच्छा होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। पंजाब में 3 साल से विकास शुरू हुआ है इससे पहले तरक्की वाले फंक्शन नहीं होते था। पहले कहते थे खजाना खाली, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। सीएम ने कहा कि प्रोजेक्ट से करीब 1200 युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं किसानों को 370 करोड़ रुपए का लाभ होगा। सीएम मान ने कहा कि सरकार सूबे के प्रमुख खिलाड़ियों को वेरका के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ेगी ताकि वेरका के उत्पादों को विश्व भर में पहुंचाया जा सके। मिल्कफैड का नया मस्कट- वीरा भी लॉन्च किया गया है, जो ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेगा। मिल्कफैड की स्थापना 1973 में पंजाब में डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। यह देश का 7वां सबसे बड़ा दूध सहकारी संस्थान है। जिसका सालाना कारोबार 6000 करोड़ रुपए से अधिक है। डेयरी किसानों की मदद के लिए अधिक खरीद मूल्य देने के लिए बजट सहायता के रूप में 100 करोड़ रुपए दिए हैं। वेरका 2.35 लाख लीटर दही-मीठा दूध-लस्सी बनाता है। वेरका किसानों के सहयोग से चलती है तो उनको भी फायदा होगा। 8 लाख लीटर पानी ट्रीटेड होगा, 3-4 लाख लीटर यहां इस्तेमाल किया जाता है। ट्रीटेड वाटर बाहर जाएगा। खेती में सबसे नजदीक का कोई बिजनेस है तो वेरका है। ट्रस्ट चेयरमैन-मेयर ने वेरका के लिए जगह अलॉट किया है। कोलकाता के जमा सेंटर में वेरका का बहुत बड़ी बिल्डिंग है। जब आसाम-सिलीगुड़ी, नॉर्थ ईस्ट में वेरका का पाउडर वाल दूध काफी फेमस था। वहां दफ्तर था अपना। उनको चलाकर आगे बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा कि दुनिया गुरुनगरी में मांगने आती है। अमृतसर वालों मांग पत्र न कहा करो, हक पत्र कहा करो। आपके पास कोई सजेशन हो तो जरूर दें।


