एक्सीडेंट केस में फैसला करवाने के बदले 3 हजार रिश्वत लेने वाला एएसआई पकड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस ने एक्सीडेंट के मामले में फैसला करवाने के नाम पर 3 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले एएसआई को काबू किया है। विजिलेंस ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) जसवंत सिंह को काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के रहने वाले रूप लाल चंद की शिकायत पर हुई है। शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाइन पर रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके बेटे का खालसा कॉलेज के सामने 29 नवंबर 2024 को एक ऑटो रिक्शा के साथ एक्सीडेंट हो गया था। बेटा गाड़ी चला रहा था। वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस जसवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर बेटे को राउंडअप किया था। केस में फैसला करवाने के बदले जसवंत ने 5 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने मामले में अनुकूल नतीजा सुनिश्चित करने के लिए आरोपी को 3 हजार रुपए दे दिए। जांच में यह साबित हुआ कि आरोपी ने रिश्वत ली थी। बता दें कि आरोपी जसवंत सिंह अभी लॉरेंस चौक पर बतौर ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *