भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना तरसिक्का पुलिस ने युवक को दात्तर दिखाकर मोबाइल छीनने वाले एक लुटेरे को काबू किया है, जबकि दूसरा फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी कोट खेहरा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मंगल सिंह निवासी मालोवाल ने बताया कि 8 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे दशमेश नगर की ओर पैदल जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 युवकों ने रोककर दात्तर दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। थाना मेहता पुलिस ने इंगलैंड भेजने के नाम पर 25.93 लाख रुपए की ठगी मारने वाले जालंधर के एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान स्वराज सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बलदेव सिंह निवासी खबे राजपूतां ने बताया कि आरोपी ने उसे, उसकी पत्नी और बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए थे। आरोपी ने न तो इंगलैंड भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है।


