गाली-गलौज करने से रोका तो मां-बेटे को तेजधार हथियार से किया घायल

अमृतसर | थाना जंडियाला पुलिस ने गाली-गलौज करने से रोकने पर मां-बेटे को तेजधार हथियार से घायल करने के आरोप में हमलावर पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निजामपुरा निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरमिंदर सिंह ने बताया कि 5 मार्च को वह अपनी कार में सवार होकर फतेहपुरा राजपूतां से घर जा रहा था। रात 8 बजे रास्ते में आरोपी गाली-गलौज कर रहा था, जब उसने ऐसा करने से रोका तो तेजधार हथियार से हमला करके उसे और उसकी मां को घायल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *