अमृतपाल समर्थक पपलप्रीत को पंजाब लाने के लिए पुलिस डिब्रूगढ़ जेल रवाना

सांसद अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत पर लगाई गई एनएसए की अवधि समाप्त हो गई है। अब पपलप्रीत सिंह को पंजाब की जेल भेजा जाएगा। पंजाब सरकार ने अमृतपाल के साथ पपलप्रीत सिंह पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की अवधि को बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं किया। इसकी अवधि समाप्त होने के अजनाला पुलिस की टीम पपलप्रीत सिंह को पंजाब लाने के लिए असम के डिब्रूगढ़ रवाना हो गईं है। पपलप्रीत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर अजनाला लाया जाएगा। पपलप्रीत सिंह को अजनाला पुलिस थाने पर हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर नंबर 39 के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। डिब्रूगढ़ से पंजाब लाने के बाद पपलप्रीत सिंह को अजनाला कोर्ट में इसी केस में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *