अहिंसा, करुणा, नैतिकता की सीख लेकर महावीर जयंती मनाई

भास्कर न्यूज | लुधियाना न्यू सुभाष नगर स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, बस्ती जोधेवाल में बुधवार को महावीर जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण प्रार्थना और पवित्र श्लोकों के उच्चारण से हुई, जिससे माहौल आध्यात्मिकता से भर गया। इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों ने भगवान महावीर के जीवन, त्याग, सिद्धांतों और संदेशों पर आधारित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें उनके प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी आत्मिक यात्रा और अहिंसा, संयम व करुणा पर आधारित शिक्षाएं प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि भगवान महावीर की शिक्षाएं केवल नैतिकता का पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक दिशा हैं। शिक्षकों ने चर्चा के माध्यम से छात्रों को यह समझाया कि आज के समय में भगवान महावीर के सिद्धांत-करुणा, धैर्य और दया-कितने प्रासंगिक हैं। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि महावीर की शिक्षाएं हमें जीवन में करुणा, सह-अस्तित्व और आत्म-अनुशासन की ओर ले जाती हैं। उन्होंने छात्रों को इन सिद्धांतों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा ने कहा कि महावीर जयंती केवल धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि नैतिक जीवनशैली अपनाने का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अहिंसा का मार्ग हर विचार और कर्म में दया व सम्मान का भाव लाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *