लुधियाना| श्री शालिग राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व नवकार मंत्र दिवस व महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया गया। सभा के दौरान छात्रा ईशू ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। छात्रों ने ”मिलता है सच्चा सुख महावीर तुम्हारे चरणों में” भजन प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने विद्यार्थियों को भगवान महावीर के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा, और ब्रह्मचर्य जैसे व्रतों को धारण करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य सचिव विशाल जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने अपने तप और उपदेशों से सम्पूर्ण विश्व को बदल दिया है। उनके प्रभाव से लोगों ने सत्य बोलना और अहिंसा का पालन करना आरंभ किया।


