भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में अवैध गांजा, शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को सिंघोड़ा थाना में मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति दो पिट्ठु बैग मे अवैध मादक गांजा रखकर एन एच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक मे बस का इंतजार कर रहे है कि टीम ने एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक आया जहां पर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार दो व्यक्ति दो पिट्ठ़ बैग रखकर बस का इंतजार कर रहे थे जो पुलिस स्टाफ के पूछताछ करने पर उक्त पिट्ठ़ बैग मे गांजा रखना स्वीकार किये। उक्त गांजा को संबलपुर ओडिशा से बिहार में खपाने ले जा रहे थे। नाम पता पूछने पर अपना नाम मुन्ना सिंह पिता(36) धरीक्षण सिंह निवासी चिन्तावनपुर थाना सुगौली जिला पूर्वी चम्पारण बिहार, राजकुमार सिंह (27) पिता मनोज कुमार सिंह निवासी माधोपुर थाना मंझवलिया जिला पश्चिम चम्पारण बिहार का निवासी होना बताये। आरोपियों के कब्जे से भुरा रंग के पिट्ठु बैग में 6 पैकेट व काला रंग के पिट्ठु बैग में 5 पैकेट मिला बाहर निकालकर गिनती किया गया जो कुल 11 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा 175000 रुपये जब्त कर थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड मे भेजा गया।


