प्रशासन के पतीले खाली, एक हजार पोलिंग स्टाफ चार बजे तक रहा भूखा

अमनदीप सिंह | अमृतसर सारागढ़ी मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल माल मंडी में 1200 के करीब पहुंचे पोलिंग स्टाफ को दोपहर का खाना नहीं मिला। क्योंकि जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया खाना खत्म हो गया था। जिस कारण पोलिंग स्टाफ खाने वाली जगह खाने का इंतजार कर रहा था। वहीं, शाम 4 बजे तक दोपहर का खाना नहीं मिला। नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत के लिए जिला प्रशासन ने 6064 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव पर लगाई है। वहीं, नगर निगम चुनाव के लिए 1200 के करीब स्टाफ सारागढ़ी मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल अॉफ ऐमीनेंस टॉउन हाल माल मंडी में पहुंचा है। आज होने वाले निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को दूसरे जिलों से पोलिंग स्टाफ को बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से स्कूल में पहुंच रहे लोगों को अंदर आने के बाद बाहर भेजा नहीं गया। इस दौरान दोपहर का खाना जिला प्रशासन की ओर से मंगवाया गया था जो कि कम पड़ गया। बाबा बाकाला, पठानकोट, जालंधर, वेरका आदि से पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि एक घंटे से खाना खत्म है। वे लोग सुबह 10 बजे से यहां पहुंचे है। कर्मचारियों ने बताया कि एक हजार के करीब लोगों को बुलाया गया है लेकिन खाना सिर्फ 200 के करीब लोगों को मिला है। कुछ लोग उन्हें कहकर गए है कि खाना अभी आएगा। लेकिन एक घंटा हो गया दोपहर का खाना नहीं मिला है। स्टाफ ने बताया कि उन्हें बाहर भी जाने नहीं दिया जा रहा, अगर खाना नहीं है तो वे लोग बाहर से खाकर आ जाएंगे। प्रशासन ने उन्हें चारो तरफ से फंसा रखा है। सुबह से चाय भी नहीं मिली। उपर से खाली पतीले देखकर असहज हो रही है। प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ रिटर्निंग अफसर सेक्रेटरी आरटीए खुशदिल सिंह ने बताया कि 1200 के करीब लोगों को खाना खिलाया गया है। थोड़ा खाना जरूर खत्म हो गया था लेकिन बाद में सभी को खाना दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *