कवर्धा| कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। बोड़ला तहसील के ग्राम सिवनीकला निवासी जोहन सिंह की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त जगदीश कुमार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।


