जिले में 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटी बनाई

कवर्धा| जिले में 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों का गठन किया गया है। इससे किसानों को धान बेचने, कृषि ऋण लेने और अन्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। इस पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। बैंक से ऋण लेना आसान होगा। कृषि क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार की संभावना बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने पुनर्गठन योजना 2025 को 3 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 292 में प्रकाशित किया है। योजना के तहत कवर्धा विधानसभा में 30 नई सोसायटियों के गठन का प्रस्ताव शामिल है।इनमें धमकी, कोठार, छांटा झा, बरहट्ठी, बेंदरची, निवासपुर, बम्हनी, खड़ौदाकला, खरहट्टा, बैहरसरी, भालुचुवा, कबराटोला, बासिनछोरी, छीरबांधा, दैहानडीह, खड़ौदाखुर्द, सिली पचराही, सूखाताल, कान्हाभैरा, छीरपानी, सिंगारपुर, रक्से, जरती, मोहगांव, पथर्रा, कल्याणपुर, मोतिमपुर, खोलवा, घानुखुटा और खिरसाली गांव शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम है। इन सोसायटियों से किसानों को वित्तीय सहायता मिलेगी। कृषि क्षेत्र मजबूत होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *