2.60 करोड़ से अंबेडकर चौक से समनापुर तक बीटी सड़क बनेगी

भास्कर न्यूज | कवर्धा अंबेडकर चौक से समनापुर मार्ग तक बीटी सड़क निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए नगर पालिका को 2 करोड़ 60 लाख रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से रायपुर में मुलाकात कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी थी। इस पर चलना मुश्किल हो गया था।चंद्रवंशी ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से चर्चा कर सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग की थी। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास रायपुर ने 2 करोड़ 60 लाख का बजट प्रावधान किया है। शहर के विकास के लिए राशि की मांग की गई नगर पालिका अध्यक्ष ने मंत्री अरुण साव से शहर के अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने पाइपलाइन विस्तारीकरण, महिला जिम, गौरवपथ, बुढ़ा महादेव मंदिर से लक्ष्मीनारायण मंदिर तक कॉरिडोर, प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार, पिंक टॉयलेट, तालाब संरक्षण, मुक्तिधाम विकास, विद्युत विस्तार और भवन निर्माण जैसे कार्यों के लिए अनुदान राशि की मांग की। चंद्रवंशी ने बताया कि शहर में बड़े स्तर पर विकास हो रहा है। चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। तालाबों का जलस्तर बनाए रखने काम हो रहा है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रोजाना सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *