भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला संघ ने गर्मी में राहगीरों को राहत देने खोला प्याऊ

भास्कर न्यूज | कवर्धा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ ने गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए प्याऊ घर की शुरुआत की। कवर्धा के सिग्नल चौक, पांडातराई के बाजार चौक और भगतपुर के बाजार चौक में प्याऊ घर खोले गए। शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, जिला संघ अध्यक्ष शेखर बक्शी, जिला मुख्य आयुक्त रूपेश जैन, जिला उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर और सहायक संचालक डीजी पात्रा मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया। यह प्याऊ घर गर्मी भर चलेगा। हर दिन स्काउट्स और गाइड्स सेवा भावना से राहगीरों को पानी पिलाएंगे। यह पहल समाज सेवा का उदाहरण है। पहले दिन भोरमदेव ओपन रोवर क्रू, विवेकानंद हाई स्कूल, पीएम श्री सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय, मां सिंहवाहिनी ओपन रेंजर टीम, सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य विद्यालय और शासकीय हाई स्कूल कैलाश नगर के स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर ने सेवा दी। स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउटर-गाइडर, रोवर लीडर और रेंजर लीडर भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *