भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के बैगों की चेकिंग करते हुए पूछताछ किया। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर के सुपरविजन में एडीसीपी, एसीपी और थाना एसएचओज संबंधित इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाल रहे है। एसीपी हरमिंदर सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर यह सर्च अभियान चलाया गया है। संदिग्धों की तस्वीर लेकर पूछताछ की गई है। वहीं फोर्स को चुनाव डयूटी के संबंधी ब्रीफ किया गया है।


