जाली इंतकाल करने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी मीनू सहगल सहित 2 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने जाली इंतकाल जारी करने के आरोप में वार्ड नंबर 62 से भाजपा उम्मीदवार मीनू सहगल सहित 2 लोगों पर पर्जा दर्ज किया है। दूसरे आरोपी की पहचान परमिंदरप्रीत सिंह निवासी महिंद्रा कॉलोनी के रूप में हुई है। यह मामला साल 2020 का है। जांच में इंतकाल में जाली मोहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता महिंद्रा कॉलोनी के रहने वाले गुरकरनदीप सिंह यूथ कांग्रेस प्रधान ने बताया कि आरोपी परमिंदरप्रीत सिंह उसके चाचा है। 29 सितंबर 2020 को इंतकाल नंबर 29085 जारी किया गया था। यह इंतकाल उसके चाचा के नाम पर किया गया। आरोपी मीनू सहगल के पास इंतकाल पास करने की कोई पावर नहीं थी। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस भी चला। जिसमें 4 जनवरी 2023 में यह साबित हो गया कि कुर्सीनामा जो इंतकाल में इस्तेमाल किया गया है वह जाली बना हुआ है। यह इंतकाल मीनू सहगल ने बनाया था। मीनू सहगल पार्षद भी रह चुकी हैं। इस मामले की पुलिस ने जांच करने के बाद वीरवार की रात दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मीनू सहगल वार्ड नंबर 62 से भाजपा की ओर से निगम चुनाव लड़ रही हैं। एएसआई जसकरन सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *