भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी की पुलिस ने घर पर राइफल से 2 गोलियों चलाने के आरोप में बाइक सवार 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सलेमपुरा के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर की रात 11 बजे बाइक पर 3 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसका नाम लेते हुए आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं आया था। इतने में एक युवक ने राइफल से उसके घर पर फायरिंग की। उसने बताया कि वह आरोपियों को वह नहीं जानता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके ।


