रामगढ़ में फंदे से लटका मिला शादीशुदा युवक:तीन साल पहले किया था अंतरजातीय विवाह, पुलिस ससुराल वालों और पड़ोसियों से की पूछताछ

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सयाल में एक युवक ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह सयाल में आजाद रोड सीसीएल कॉलोनी का निवासी था। आशीष को गमछे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। उसे तुरंत सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष ने तीन साल पहले एक युवती से अंतरजातीय विवाह किया था। विवाह के बाद वह अधिकतर अपने ससुराल में रहता था। ससुराल से पहुंचा था अपने घर घटना के दिन आशीष सुबह अपने ससुराल से निकलकर पुराने क्वार्टर में गया था। काफी समय तक फोन नहीं उठाने पर परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने एक कमरे में उसे फंदे से लटका पाया। आशीष के पिता सेवानिवृत्ति के बाद औरंगाबाद (बिहार) चले गए थे। उसके दो भाई हैं, जो पतरातू और जमशेदपुर में रहते हैं। पुलिस ने जांच किया शुरू भुरकुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। मृतक के भाइयों ने किसी तनाव या विवाद की जानकारी से इनकार किया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *