भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर सटे अजनाला क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव ढल्ला मल्लियां में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ने संयुक्त अभियान चलाया । इस दौरान एक तस्कर को काबू किया गया। आरोपी से 5 लाख रुपए ड्रग मनी, एक पिस्तौल , मैगजीन और तीन जिंदा राउंड के अलावा तीन मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि तस्कर के कब्जे से मिली सामग्री से यह स्पष्ट है कि वह ड्रग तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति में भी सक्रिय था। फिलहाल आरोपी से मिले मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि उसमें से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जा सकें।


