तेज गर्मी के बीच 13 जिलों में बारिश की चेतावनी:बस्तर में 3 दिन बरसात, बुधवार शाम रायपुर में पड़ी बौछारें; सरगुजा संभाग भीगा

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच बुधवार शाम को अंधड़ के साथ बौछारें पड़ी। रायपुर, दुर्ग के अलावा राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। सरगुजा संभाग के जिलों में घंटे भर बारिश हुई। वहीं आज भी 13 जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन ऐसी स्थिति रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। इससे बस्तर संभाग के जिलों में तापमान गिर सकता है। वहीं बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। प्रदेश में अगले तीन दिन अधिकतम तापमान बढ़ेगा। रायपुर में बौछारें पड़ी, गर्मी से राहत बुधवार को दिन में गर्मी ने लोगों को परेशान किया लेकिन शाम होते ही अंधड़ और गरज-चमक के साथ अलग-अलग इलाकों में बौछारें पड़ी। जिससे रात को मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में बादल छाए रहेंगे। रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का पारा 26.5 डिग्री रहा। आज दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। बिलासपुर में लू जैसी स्थिति रही बिलासपुर में बुधवार को दिन में धूप का असर तेज रहा, जिसके चलते दोपहर को लू का एहसास हुआ। शाम को बादल छाए, हवाएं भी चली। फिर भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी मौसम ड्राई बना रहेगा। बुधवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। जिस वजह से गर्मी महसूस हुई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में अंधड़ से धूल का गुबार फैला बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। यहां तेज धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। भिलाई में कई घंटे तक तेज धूल भरी हवाएं चलीं। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वही न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा । सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारें वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बुधवार शाम सरगुजा संभाग के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। बारिश के कारण सरगुजा में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 23.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *