पढ़ाई के लिए बच्चों को आर्थिक मदद देगा मंडल

लुधियाना|महाराजा अग्रसेन मित्र मंडल की एक विशेष सभा शुक्रवार को फिरोजपुर रोड पर स्थानीय होटल में संपन्न हुई। इसमें सर्वप्रथम मनमोहन मित्तल व कपिल गुप्ता ने अपने हास्य व्यंग्यों द्वारा सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इ सके बाद विशाल गर्ग, राजीव मित्तल व संजीव सिंगला ने अपनी मधुर आवाज में अपने गीतों द्वारा सभी को मंत्र मुक्त किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान संजीव सिंगला ने कहा कि सभा द्वारा जल्द ही शुरू होने वाले नए सेशन में कुछ गरीब व शिक्षा में उत्तम रहने वाले बच्चों को संस्था द्वारा अडॉप्ट किया जाएगा और उन्हें पूर्ण जीवन पढ़ाई में सहायता की जाएगी। इसका सभी सदस्यों ने तालिया के साथ स्वागत किया। इस सभा में संजीव सिंगला, राजीव सिंगला, अजीत सिंगला, अशोक गर्ग, संजीव सिंगला इत्यादि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *