आप प्रत्याशी पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश

लुधियाना| भाजपा उम्मीदवार विक्की सहोता ने आप प्रत्याशी और समर्थकों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने आरोपियों से जान का खतरा भी जताया। निगम चुनाव में वार्ड-30 से भाजपा प्रत्याशी विक्की सहोता ने चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैंपेन के दौरान उन पर और समर्थकों पर असलहों से हमला किया गया। आरोपी पक्ष पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मौके पर राजीव शर्मा, विनोद सिद्धू, भोला झा, खन्ना सोनकर, अनिल झा, भूपिन्द्र रौकी, जितेश खुल्लर, शुभम, आकाश घई, नरेश ढिल्लोर, विक्की मुंडिया, पिंटू मुंडिया, मुकेश नरुला, पुरी जी, विक्की, मनोज टंडन आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *