भास्कर न्यूज | परपोड़ी सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत में नागरिकों से मांग और शिकायत के आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक 15 वार्डों से कुल 35 आवेदन मिले हैं। इनमें से 4 आवेदन शिकायत से जुड़े हैं। बाकी 31 आवेदन अलग-अलग मांगों को लेकर दिए गए हैं। ज्यादातर आवेदन महतारी वंदन योजना में नाम जुड़वाने और भूमिहीन मजदूरों को लाभ दिलाने के लिए हैं। वार्ड 2 में आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने की मांग की गई है। वार्ड 5 और 6 में बोर खनन की जरूरत बताई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी आवेदन आया है। वार्ड 2 के एक निवासी ने पेयजल के लिए नल कनेक्शन की मांग की है। वार्ड 7 की शासकीय बालक प्राथमिक शाला में बाउंड्री वाल बनाने की मांग की गई है। ज्यादातर आवेदन सीधे लाभ देने वाली योजनाओं में नाम जुड़वाने के लिए दिए गए हैं। नगर पंचायत कार्यालय इन सभी मांगों और शिकायतों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।


