राजनांदगांव| शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी की कमी के बाद अब कमजोर सप्लाई सिस्टम लोगों को परेशान कर रही है। नलों से फोर्स कम आ रहा है। इसके चलते जरूरत के मुताबिक भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके देखते हुए निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने सभी वाल्वमैन की बैठक ली। आयुक्त ने सभी वाल्वमैन को पूरी जिम्मेदारी से काम करने कहा। उन्होंने कहा कि जिन हिस्सों में कमजोर फोर्स, पाइप लाइन में लीकेज और कमजेार सप्लाई की शिकायत है। उन हिस्सों का जायजा लेकर तत्काल प्रभारी अधिकारी को जानकारी दी, ताकि इसमें सुधार किया जा सके। इसके लिए सभी वाल्वमैन को गंभीरता से काम करने कहा। इसके अलावा टंकी भरने पर ही वाल्व खोलने, वाल्व से किसी तरह की छेड़खानी नहीं करने और जरूरत के मुताबिक ही वाल्व खोलने की हिदायत दी। आयुक्त ने बताया कि मोहारा में जलस्तर कम होने की वजह से सप्लाई में दिक्कत आ रही है। ऐसे में टंकियों के पूरी तरह भरने के बाद ही वाल्व खोला जाए। ताकि सभी हिस्सों में पर्याप्त फोर्स से पानी पहुंचे।


