पेंड्रा पहुंचे वृंदावन के सदगुरु ऋतेश्वर महाराज:विहिप कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; धर्मांतरण और नक्सलवाद पर रखा विचार

श्री आनंदधाम पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर सदगुरु ऋतेश्वर महाराज बुधवार को पेंड्रा पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के संयोजक स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य और जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत सनातन संस्कृति का देश है। यह वसुधैव कुटुम्बकम की बात करती है। उन्होंने कहा कि अब युवा सनातन से जुड़ रहा है। विदेशों में भी सनातन का प्रसार हो रहा है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि भोग के लालच में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसे रोकने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, समाज को भी आगे आना होगा। गांवों में खुलेगा सनातन शिशु शाला सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए वे गांवों में सनातन शिशु शाला खोल रहे हैं। इन शालाओं में बच्चों को संस्कार और भगवान राम की शौर्य गाथाओं की शिक्षा दी जाएगी। नक्सली विदेशी ताकतों से प्रभावित – ऋतेश्वर महाराज नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नक्सली विदेशी ताकतों से प्रभावित हैं। गृहमंत्री ने 2026 तक इनके खात्मे की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर भटके ग्रामीण नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में वापस लाना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *