राजस्थान में 9617 पदों पर निकली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती:28 अप्रैल से 17 मई तक कर सकेंगे अप्लाई, रिटर्न-फिजिकल के आधार पर होगा सिलेक्शन

राजस्थान सरकार ने 9617 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर 28 अप्रैल से 17 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद रिटर्न और फिजिकल के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन किया जाएगा। जिसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पोस्टिंग दी जाएगी। दरअसल, बजट घोषणा में सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। इसके बाद जिलेवार पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त (खाली) चल रहे पदों की जानकारी मांगी गई थी। अब सरकार ने रिक्त पदों के आधार पर ही प्रदेशभर में 9617 पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। जिसके तहत जिला यूनिट के साथ ही बटालियन में सामान्य कॉन्स्टेबल, ड्राइवर, बैंड, ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मेरिट के आधार पर सिलेक्शन राजस्थान के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा (CET) सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET का आयोजन किया था। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होना जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 28 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी। …. राजस्थान में 12वीं पास के लिए 13,252 पदों पर वैकेंसी:1 मई तक कर सकेंगे अप्लाई, जून में होगी परीक्षा और नवंबर में आएगा रिजल्ट राजस्थान सरकार ने नेशनल स्वास्थ्य मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के 13 हजार 252 पदों पर वैकेंसी निकाली है। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *