आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में एक और कार जलाने की घटना सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब 4:54 बजे पंजाबी कॉलोनी के केंदु गाछ के पास एक बदमाश ने खड़ी कार में आग लगा दी। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया कार के मालिक राकेश कुमार की गाड़ी में आग लगने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति टाटानगर स्टेशन जाने के लिए निकला था। उसने देखा कि कार का कवर जल रहा है। उसने तुरंत मोहल्ले वालों को जगाया। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो पास खड़ी दूसरी कार में भी आग लग सकती थी। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी वार्ड-2 में दो कारों को जला दिया गया था। इस वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने की आरोपी की तलाश शुरू घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक आता है। वह कुछ देर इधर-उधर देखता है। फिर पेट्रोल जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा देता है। इसके बाद वह फरार हो जाता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


