फाजिल्का जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला उपायुक्त अमरप्रीत कौर संधू ने आज अबोहर अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने गांव दुतारांवाली और सीतो गुन्नों की मंडियों का भी निरीक्षण किया। जिले में कुल 96 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें पीने का पानी, छाया और साफ-सफाई शामिल हैं। डीसी ने बताया कि वर्तमान में मंडियों में गेहूं की आवक कम है। हालांकि, आगामी 2-3 दिनों में इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को तुरंत भुगतान करें। साथ ही मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग में तेजी लाएं। किसानों से अपील की गई है कि वे मंडियों में केवल सूखा गेहूं लेकर आएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अबोहर कृष्ण पाल राजपूत, मार्केट कमेटी चेयरमैन उपकार सिंह जाखड़ और जिला मंडी अफसर स्लोध बिश्रोई भी मौजूद थे।


