जांजगीर | जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में जांजगीर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। पदाधिकारियों ने भाजपा शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा , सेवादल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष लोकेश राठौर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, अजीत सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


