मिसदा| बाबा गुरु घासीदास की 268वीं जयंती ग्राम पचरी में मनाई गई। ग्राम पचरी के कर्मचारियों ने गांव 10वीं और 12 वीं में अच्छे नंबरों से पास हुए विद्यार्थियों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया। इस मौके पर पामगढ़ विधान सभा की पूर्व विधायक इंदु बंजारे, के साथ कर्मचारी संघ के सदस्य, खेमराज जयकर , मनेंद्र बंजारे, संजू बंजारे, रवि दिवाकर, बुद्धेश्वर दिवाकर, नलसाय दिवाकर, खगेश्वर खूंटे, सूरज बंजारे, भोजराम दिवाकर, भागवत बंजारे, दीपक कुर्रे, दीपक बंजारे और गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


