पीएम श्री सेजेस डभरा में किया स्वास्थ्य परीक्षण

भास्कर न्यूज | डभरा सेजेस डभरा में स्वाथ्य विभाग की ओर से विद्यालयीन छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्राचार्य हेमचरण पटेल ने बताया कि नगर डभरा में संचालित पीएम श्री सेजेस डभरा में बीएमओ डॉ. राजेन्द्र पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। इस दौरान द्वारा 250 छात्रों को टीटी का इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही स्कूल के 10 वर्ष व जिनकी उम्र 16 या 16 से अधिक हैं, उन विद्यार्थियों को शरिता ध्रुव व कल्याणी साहू द्वारा टिटनेस से होने वाले नुकसान, स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य जानकारी प्रदान की गई। पीएम श्री सेजेस विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *