सहकारी समिति के नए अध्यक्ष बनाए गए उमेश

भास्कर न्यूज | सिवनी सेवा सहकारी समिति सिवनी पंजीयन क्रमांक 480 का अध्यक्ष उमेश कुमार राठौर को बनाया गया है। उन्होंने समिति में पदभार ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष का किसानों ने स्वागत​ किया। उमेश कुमार राठौर ने कहा किसान और संस्था के बीच में मध्यस्थता के लिए अति आवश्यक पहल प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इसमें प्रदेश के सभी किसान को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर अरूण राठौर, सनत पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, राजेश राठौर, साकेत तिवारी, चित्रभान सिंह राठौर, प्रभाकर तिवारी, संजय राठौर, बलभद्र यादव, सनत राठौर, गजेन्द्र चौहान, नीलेश यादव, अंगेश्वर राठौर, कृष्ण कुमार राठौर, रघुवंश मणी तिवारी, कार्तिकेश्वर पाण्डेय उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *