भास्कर न्यूज । कवर्धा कुंडा पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम पेंड्रीकला में घेराबंदी कर गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी महेश प्रधान ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र पिता आजूराम चंद्रवंशी (32 वर्ष) ग्राम भरेली (थाना पांडातराई) का रहने वाला है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम रापा से कुंडा की ओर गांजा लेकर जा रहा है। टीम ने पेंड्रीकला में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी चादर ओढ़कर गांजा तस्करी कर रहा था। टीम ने रोक कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 80 हजार रु. कीमती 8 किलो 100 ग्राम गांजा, मोबाइल जब्त किया गया है। मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। कवर्धा. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।


