पलारी| मदनलाल साहू कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम डोटोपार में किया गया। स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सरपंच अजय चतुर्वेदी थे। विशेष अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश साहू, विधायक प्रतिनिधि टोमनलाल साहू थे। सहायक प्राध्यापक डॉ. यशवंत साव ने कहा कि एनएसएस के जरिए हमारे बच्चों को बहुत सी चीजें सीखने एवं जानने को मिली। छत्तीसगढ़ के धरोहर एवं लोक नृत्य के साथ बारहमासी गीत व साथ ही प्रहसन नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद भारती ने बताया कि स्वयंसेवकों ने गांव रहकर स्वच्छता, श्रमदान, रक्तदान शिविर के माध्यम से जागरूक किया गया।


