छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सालासर फैक्ट्री के भीतर एक हादसा हुआ। जिसमें कोयला खाली कर वाहन को बैक करते दौरान उसकी चपेट में एक मजदूर आ गया। इससे ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे सालासर फैक्ट्री में बिहार क्षेत्र का रहने वाला सज्जाद अली 18 साल ठेकेदार के अंर्तगत मजदूरी काम कर रहा था। तभी एक ट्रेलर कोयला खाली करने पहुंचा। कुछ देर बाद कोयला जब खाली हो गया, तो चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान सज्जाद अली उसकी चपेट में आ गया और पहियों के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक भागा
घटना के बाद जब अन्य श्रमिकों ने उसे देखा तो काफी संख्या में श्रमिक मौके पर पहुंच गए। ऐसे में मौका पाकर ट्रेलर चालक वहां से भाग गया। घटना के तत्काल बाद सज्जाद अली को गंभीर हालत में किसी तरह अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस आगे की जांच में जूटी
अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद डाॅक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


